Tata Motors का नया ऑफर: नेक्सन ईवी और कर्व ईवी खरीदने वालों को मिलेगी मुफ्त चार्जिंग
Tata Motors का नया ऑफर: जानकारी के मुताबिक हम आप को ये बता दे की। साल के अंत में अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए OEM compony भारी छूट देती हैं, क्योंकि इस दौरान खासकर बिक्री बहुत कम हो जाती है। हालांकि, ये छूट आमतौर पर दहन इंजन वाहनों तक ही सीमित रहती हैं। लेकिन टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में अपने नेतृत्व को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है पांच अलग-अलग शानदार पेशकशों के साथ यात्री इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट के बाजार में शीर्ष स्थान पर है। बल्कि और आगे विस्तार करने की योजना बना रही है।
Tata Motors का नया ऑफर
Tata Motors का नया ऑफर: अगर आप टाटा नेक्सन ईवी(Tata Nexon EV) या कर्व ईवी (Curve EV)खरीदने का सोच रहे है , तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है Tata Motors ने एक शानदार ऑफर पेश क्या है, तो आप पहले मालिक के तौर पर मुफ़्त चार्जिंग के ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं। इसको सक्रिय करने के लिए ग्राहकों को टाटा पावर ईज़ी चार्ज के मोबाइल ऐप पर अपना ईवी पंजीकृत करना होगा, जिसमें अधिकतम समय दो दिन लगते हैं। यह ध्यान रखना ज़रूरी है। और टाटा मोटर्स ने ये ऑफर अपने ग्राहकों के लिए 9 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच उपलब्ध किया है।
इन दोनों ईवी में से कोई भी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक डील पेश की है। इस सेवा का लाभ उठाने के यह सुनश्चित करना जरूरी है कि आपका वाहन निजी तौर रजिस्टर्ड हो और इससे अधिकृत डीलरशिप से ख़रीदा हो।आपको यह भी ध्यान रखना होगा की यह ऑफ़र चार्जिंग के दौरान खपत की गई 1,000 यूनिट बिजली या कार की खरीद की तारीख से छह महीने तक मान्य है, जो भी पहले हो। उसके बाद चार्जिंग और नियमित टैरिफ लागू होंगे ।
तो अगर आप EV की दुनिया में कदम रखना चाहते है ये मौका हाथ से जाने न दे।
टाटा नेक्सन ईवी(Tata Nexon EV) की कीमत और स्पेसिफिकेशन जो आपको जरूर जानना चाहिए
Tata Motors का नया ऑफर: आप को बताते चले की Tata मोटर्स के टाटा नेक्सन ईवी की शुरुवाती कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी(SUV) वर्तमान में दो वेरिएंट में उपलब्ध है पहला MR (मीडियम रेंज)और दूसरा LR (लॉन्ग रेंज) में उपलब्ध है
- MR वेरिएंट में आपको 30kWh की बैटरी मिलती है, जो ARAI-प्रमाणित 325 किमी की रेंज देती है।
- LR वेरिएंट में 40.5kWh की बैटरी है, जो 465 किमी तक की रेंज ऑफर करती है।
आप को पता है की दोनों वेरिएंट्स में 7.2kW का AC चार्जर दिया गया है
- पहला MR वेरिएंट को 10% से 100% चार्ज करने में केवल 4.3 घंटे लगते हैं।
- दूसरा LR वेरिएंट को फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है।
इसके अलावा नेक्सन ईवी में एडवांस फीचर्स है जैसे की V2V (Vehicle-to-Vehicle) और V2L (Vehicle-to-Load) चार्जिंग क्षमताएँ भी हैं। जो इसे और भी खास बनाती है।
TATA CURV EV के शानदार ट्रिम्स और बैटरी विकल्प जो बनाएं हर सफर को खास
विशेषता | विवरण |
---|---|
उपलब्ध ट्रिम्स | क्रिएटिव, अकॉम्प्लिश्ड, अकॉम्प्लिश्ड+ S, एंपॉवर्ड+, एंपॉवर्ड+ A |
बैटरी पैक विकल्प | 45kWh, 55kWh |
इलेक्ट्रिक रेंज | 45kWh: 502km, 55kWh: 585km |
45kWh बैटरी के साथ वेरिएंट्स | क्रिएटिव, अकॉम्प्लिश्ड, अकॉम्प्लिश्ड+ S |
55kWh बैटरी के साथ वेरिएंट्स | अकॉम्प्लिश्ड, अकॉम्प्लिश्ड+ S, एंपॉवर्ड+, एंपॉवर्ड+ A |
यह कर्व ईवी (CURV EV) आपके लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन हो सकता है, जैसा आप सोचते है ऐसे ही बिलकुल आपको शानदार रेंज (PRICE) में प्रदान करता है, बल्कि विभिन्न ट्रिम्स और बैटरी विकल्पों के साथ आपकी जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।
[…] डिलीवरी पर मुंबई सीईओ की चेतावनी..01 Tata Motors का नया ऑफर: नेक्सन ईवी और कर्व ईवी … हीरो की 200cc बाइक्स का अंत: क्या अब होगा […]